
सहारनपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की वार्षिक आम सभा में डॉ.अशोक कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों व प्रशिक्षको ने भव्य स्वागत कर शुभकमानाएं दी। गौरतलब रहे कि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की वार्षिक आम सभा लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर 18 मई को आहूत की गई। बैठक की कार्य सूची के विभिन्न बिंदुओं मे से एक बिंदु उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों का चुनाव करना भी था।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की कार्यसूची के उक्त बिंदु के अंतर्गत सहारनपुर हैंडबॉल खेल के मंडलीय संयोजक व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव, साउथ एशिया हैंडबॉल महासंघ के सचिव, भारतीय हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक व भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने की। उन्होंने बैठक में डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को माला पहनाकर बधाई दी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, में आयोजित स्वागत समारोह में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यशपाल सिंह पुंडीर, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा, भगत, पोपिन कुमार, दीपक दिनकर, डॉ0 संदीप गुप्ता, अजय कुमार, मनोज प्रजापति, प्रियंका चौहान, सोनवीर सिंह, अभिषेक चौधरी, आदेश कुमार, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।