
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा बाड़ी गर्ल्स कन्या इंटर कॉलेज, सदर मेरठ पर किया गया । जिसमें कक्षा 9 से 12 वीं तक की छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल (संस्थापक सिटी वोकेशनल स्कूल, एनसीआर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं दयानंद हॉस्पिटल) व कार्यक्रम संयोजिका पूनम सिंघल उपाध्यक्ष भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा रहीं कार्यक्रम का संचालन अमित सिंघल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ सरोजनी अग्रवाल ने सभी को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के बारें में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर 1767 से 1795 तक मराठा संघ के एक भाग मालवा क्षेत्र की शासक थीं। वह उस युग में भारतीय राजनीति का नेतृत्व करने वाली कुछ महिलाओं में से एक हैं। प्रतियोगिता में 30 कन्याओं ने प्रतिभागिता की तीन राउंड की दौड़ कराई गई जिसमें विजेता रही छात्रों को पुरस्कार वितरीत किए गए। प्रथम रिया, कक्षा 12, द्वितीय डॉली कक्षा 11, तृतीय सृष्टि कक्षा 11 को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 200 छात्राएं और 15 शिक्षिकाओ की उपस्थिति रही। जिन्हें विस्तृत रूप से पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन के बारे में बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रचना रानी का विशेष सहयोग रहा।