
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार मे ‘‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’’को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा, बार-बार चुनाव होने से देश के विकास की गति रुकती है। इसलिए एक चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में काम कर रही है। देश के लिए लड़ रही है। अपनी जान दाव पर लगा रही है। कर्नल सोफिया जैसी बेटियों पर देश को गर्व है। मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा की गई टिपण्णी ने भाजपा और सरकार का लेना देना नही है। महिला मोर्चा भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव होने से पैसे की बर्बादी रुकेगी। चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति पर 1400 रुपये खर्च होता है।
देश में कई लाख वोटर हैं, प्रत्येक पर इतना रुपया खर्च होने पर बड़ा नुकसान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भी एक राष्ट्र-एक चुनाव को बेहतर बताया। वहीं, पूर्व राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने भी एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन किया। तीर्थम चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा बंसल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि देश में एक चुनाव होने से आर्थिक स्थिरता और मजबूती आएगी। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल, मीनाक्षी भराला, मनीषा अहलावत भी मौजूद रहीं। मीनल गौतम, सचिन लोहिया, उर्वशी चौधरी, डा. हरिओम त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।