
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध की जंयती पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये गये आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। अम्बाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से जुड़े संघर्षाे व उनके द्वारा समाज के कल्याण हेतु दिए गए प्रवचनों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद ने सभी कार्यकर्ताओं को भगवान बुद्ध के पद चिन्हो पर चलने का संकल्प दिलाया। महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, विशेष प्रदेश कार्यकरणी सदस्य रतन सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, पूर्व मंत्री मांगे राम कश्यप, विजेश कुमार शर्मा, नगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ, अदनान प्रधान, जमाल साबरी, शाहजमा, डॉ.फुरकान गौरी, चौ.अब्दुल गफूर, प्रधान जिन्दा हसन, विशाल यादव, चौ.मेहरबान, मुस्तकीम राणा, हिना सिद्दीकी, हसीन कुरैशी, योगेंद्र शर्मा, चौ.जुमला सिंह प्रधान, महेन्द्र राकेश व वेदपाल पटनी आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे। इसके अलावा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी महानगर कार्यालय भगवान बुद्ध की जयंती मनाते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अंगीकार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांत सह प्रचार प्रमुख रजत गोयल ने कहा कि भगवान बुद्ध के सूत्र ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मम् शरणम् गच्छामि’। आज भी बहुत प्रासंगिक है। महामंत्री डा.आरके यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, शांति और करुणा के संदेश संपूर्ण मानवता को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर सतपाल, विनोद, ऋषिपाल, रामकुमार, जयपाल सुमेरचंद आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बीर सिंह चौहान ने की।