
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री,किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कि जिसमें कार्यालय पर हवन किया गया और उनके चित्र पर मालयार्पण किया। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आज भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री किसानों के मसीहा और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मेरठ जनपद के जिला कार्यालय पर मनाई गई सबसे पहले जिला कार्यालय पर हवन संपन्न कराया गया जिसमें यजमान की भूमिका में बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान रहे। मेरठ के जिला कार्यालय पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन 14 अप्रैल से शुरू किए गए राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई और जनपद मेरठ के प्रत्येक पदाधिकारी को रसीद बुक दी गई और जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ द्वारा सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कल से सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता अभियान को गति देने का कार्य करेंगे और रिकॉर्ड तोड़ सदस्य जनपद मेरठ से बनाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़,सांसद बागपत डॉ. राजकुमार सांगवान,विनोद हरित,नरेंद्र खजूरी,डॉ. राजीव बालियान,रणवीर दहिया, संगीता दोहरे,अशोक चौधरी,कर्नल ब्रह्मपाल तोमर,विनय मल्लापुर, आतिर रिजवी, संजय पनवाड़ी, गौरव जिटोली,ऐनुद्दीन शाह, जयराज एडवोकेट, सतेंद्र तोमर,अभिमन्यु ललसाना, डॉ. इकबाल मालिक,प्रताप लोहिया, अक्षय अतलपुर,आशीष पिंटू, संदेश चौधरी,विश्वास प्रमुख,सुबोध भदौड़ा, जहीर अब्बासी,यासीन अंसारी,वीरेंद्र तोमर, सी. पी सिंह, महानगर अध्यक्ष नईम सागर,शबाब आलम उर्फ शब्बू,नासिर गौतना,योगेंद्र सिंह तालियान, योगेश फौजी, नरेश कानूनगो,ओमकार भदौड़ा,उपस्थित रहे।