
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र सिंह और नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पहलगाम हमले के बारे में अपडेट दी। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं। पहलगाम की बैसरन घाटी में सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के परिजनों को 10 लाख की मदद जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।