मवाना संवाददाता। राष्ट्रीय वैदिक हिन्दू संगठन द्वारा मवाना नगर में भव्य हनुमान जन्मोत्सव यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक भव्य झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल गहलौत, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट रवि हिन्दू, आयोजक गौरव गुर्जर और भाजपा नेता सचिन कौशिक ने सामूहिक रूप से फीता काटकर और भगवान हनुमान की पंचमुखी मूर्ति की पूजा-अर्चना कर किया। यह शोभायात्रा आशीर्वाद विवाह मंडप से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गोंकृझारखंडी मंदिर, रामबाग, थाना तिराहा, सुभाष चौक, गोल मार्केट, गाढ़ों वाला चौक, साकेत चौराहा, किला बस स्टैंड, भगत सिंह चौक, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार आदि से होती हुई रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में निहंग सिखों के गतका अखाड़े ने रोमांचक करतब दिखाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। झांकियों में गणेश जी, शिव तांडव, राम दरबार आदि की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। डीजे और बैंड की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सुभाष चौक पर श्री गुरमत सेवा संघ के दीपक बजाज, हर्ष माटा, राजेश खन्ना, भरत अरोड़ा, विकास गुंबर, बॉबी अरोड़ा आदि ने शोभायात्रा का स्वागत कर जलपान वितरण किया। नगर के कई स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मवाना थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। शोभायात्रा में भाजपा मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष गाबा, अमित बल्ले अपनी-अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। विनोद गुप्ता, अनिल सक्सेना, सुनील सक्सैना, नीटू पाल, नितिन चौहान, अंकित चौहान, मयंक मलिक, राजा, संदीप खटीक, गौरव, कुलदीप खटीक, जॉनी, रजत कौशिक, मनोज, अजय शर्मा, मोहित रस्तोगी, एडवोकेट रवि रस्तोगी, मनोज कुमार, अमित गहलोत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
