
आगरा एजंेसी। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से अब तक केसरिया साफा पहनकर करीब 60 से 80 हजार लोग पहुंच चुके हैं। 3 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस कार्यक्रम स्थल गढ़ी रामी पहुंच गई। यह देखकर करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और तलवारें-डंडे लहराने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आयोजन स्थल से बाहर जाना पड़ा। करणी सेना शाम 5 बजे के बाद सपा सांसद रामजी सुमन के घर की ओर कूच कर सकती है। उन्हें रोकने के लिए रास्ते में 500 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। सड़कों पर पत्थर के बड़े-बड़े बोल्डर रखे गए हैं। 10 हजार पीएसी और पुलिस के जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रामजी सुमन घर पर हैं। उनके आवास को छावनी में तब्दील कर दिया है। 1000 पुलिस जवान तैनात हैं। एक किमी का इलाका सील है। मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सपा सांसद ने भी अपनी पर्सनल सिक्योरिटी लगाई है। सुमन ने कहा था- हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, श्भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। ओकेंद्र ने हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचा करणी सेना की युवा विंग के प्रमुख ओकेंद्र राणा हेलिकॉप्टर से रैली में पहुंचा है। उसके साथ वीर प्रताप भी है। इसने ही 26 मार्च को सपा सांसद के घर पर हमला किया था। 8 कंपनी पीएसी, ड्रोन से निगरानी आगरा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया- 8 कंपनी पीएसी, 1 कंपनी आरएएफ सहित हजारों लोकल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिनसे बवाल की आशंका है, ऐसे 1300 लोगों को पुलिस ने नोटिस दिए हैं। गढ़ी रामी से लेकर सांसद रामजीलाल सुमन के घर तक करीब 50 बैरियर लगाए गए हैं। हर बैरियर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सांसद सुमन के घर से रैली स्थल तक लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 500 लिसकर्मियों को रिजर्व ड्यूटी में रखा गया है। 4 ड्रोन कैमरों से रैली स्थल पर निगरानी की जा रही है। 20 एसएचओ की गाड़ियों पर शीशे पर लोहे की ग्रील लगवाई गई है, जिससे पथराव होने पर गाड़ियों का नुकसान न हो सके। आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, मथुरा से फोर्स बुलाया गया है। पुलिस ने एत्मादपुर और आसपास के इलाकों में होटलों में भी सर्च अभियान चलाया।
पुलिस ने होटल संचालकों से कहा कि अगर उनके यहां पर करणी सेना से जुडेघ् लोग रुकते हैं तो उनको अवगत कराया जाए। गढ़ी रामी के पास यमुना एक्सप्रेस-वे है। ऐसे में पुलिस की नजर है कि कार्यक्रम में आने वाले लोग यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर न जाएं। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस भी तैनात है।