
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकाण्ड आहत कल्याण समिति द्वारा विक्टोरिया पार्क अग्निकाण्ड की 19 वीं बरसी का कार्यक्रम विक्टोरिया पार्क अग्निकाण्ड स्थल पर स्थापित स्मारिका पर आयोजित किया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी मृतकों की आत्मा शान्ति हेतु शान्ति यज्ञ एवं सायंकालीन श्रह्ांजलि कार्यक्रम का आयोजन रहा। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे शान्ति यज्ञ से प्रारम्भ हुआ, जिसे पं. महेश तिवारी द्वारा पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। सायं 6 बजे स्मृतिका स्थल पर कैण्डल जलाकर मृतक आत्माओं को श्रह्ांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम अत्यन्त सादगी एवं शान्ति के
साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मृतक आश्रित परिवारों के साथ अग्निकाण्ड के घायलों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गुप्ता, विम्मी गुप्ता, अपूर्व गुप्ता, बाशोबी गुप्ता, अजय जायसवाल, प्रतीक रस्तोगी, नलिन गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमित आनन्द, शुभांकर, नरेश तायल,विपिन, वैष्णवी, फराह जाफरी आदि का विशेष सहयोग रहा।