
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डॉ राजीव त्यागी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, विख्यात पर्यावरणविद एवं अनाश्रित जीव जंतुओं के लिए काम करने वाली विश्व की नामचीन संस्था ‘पीपल फॉर एनिमल’ की अध्यक्षता, भाजपा नेत्री मेनका गांधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट कर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा कुलाधिपति डॉ सुधीर गिरी के प्रभावी दिशा निर्देशन में चलाए जा रहें। जीव जंतुओं के कल्याण के लिए एवं अनाश्रित पशुओं की देखरेख ,सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय बेजुबान निराश्रित जीवो के लिए अपने विश्वविद्यालय में एक सेल की स्थापना करने जा रहा है, जिसमें सड़क पर घूमने वाले जीवो गाय, भैंस, सांड , निराश्रित कुत्तों आदि के लिए आश्रय एवं भोजन की व्यवस्था करने जा रहे हैं । इसी क्रम में मेनका गांधी ने कहा की वेंकटेश्वरा अपने शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों के साथ-साथ निराश्रित जीव जंतुओं के लिए एक अच्छी पहल शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए पीपल फॉर एनिमल संस्था उनका आभार व्यक्त करती है, एवं अगले महीने पर उनकी अंतरराष्ट्रीय संस्था पीपल फॉर एनिमल की एक यूनिट स्थापित कर बेजुबान जानवरों के लिए एक आश्रय गृह बनाया जाएगा। वेंकटेश्वर समूह के अध्यक्ष डॉ सुधीर गिरि ने कहा मेनका गांधी बेजुबान जीवो के लिए ऐसा पुनीत कार्य कर रही है, जिसका इस देश में दूसरा को देखने को नहीं मिलता, उनके इस मिशन में वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय उनके साथ है। इस अवसर पर प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा की ’पीपल फॉर एनिमल संस्था की एक एक्टिव सेल हम अपने वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में स्थापित करने जा रहे हैं, जिससे पश्चिमी यूपी विशेष रूप से मेरठ, मुरादाबाद मंडल के बेजुबान जीवो के लिए हम अपने विश्वविद्यालय की तरफ से उनके संरक्षण एवं स्वास्थ्य के लिए कुछ कर पाए। इस अवसर पर कुलपति प्रो कृष्णकांत दवे , कुलसचिव पीयूष पांडे, एनिमल लवर संस्था के रोहन त्यागी, कशिश त्यागी, डीन एकेडमिक्स डॉक्टर राजेश सिंह ,मेरठ परिसर से डॉ प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।