
लखनऊ एजेंसी। यूपी में धूप की तपिश बढ़ती जा रही है। सुबह 10 बजे के बाद ही गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में हीट वेव (लू) और 7 में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इधर, वाराणसी में गंगा का वाटर लेवल घट गया है। इसके चलते गंगा की धारा सिकुड़ गई है। रेत के टापू दिखने लगे हैं। मंगलवार शाम तक 15 शहरों का तापमान 40 डिग्री सी से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 42.6 डिग्री सी रिकॉर्ड किया गया। 14 डिग्री सी के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रहा। ठभ्न् के महामना मालवीय गंगा रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक प्रो. बीडी त्रिपाठी ने बताया- अप्रैल में ही गंगा की स्थिति मई और जून की तरह नजर आ रही है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसका असर यूपी में दिखेगा। अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रयागराज में स्कूलों की टाइमिंग बदली
तेज धूप के चलते प्रयागराज में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। क्लास-8 तक के स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। मंगलवार को प्रयागराज में 41.8 डिग्री सी तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां रात भी गर्म हो रही है। 23.7 डिग्री सी तापमान रिकॉर्ड हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाया काशी के घाटों पर दोपहर में कर्फ्यू जैसा नजारा दिख रहा है। दिन चढ़ने के साथ यहां सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के कारण काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले से कम हुई है। मंदिर प्रशासन ने गंगा द्वार से लेकर गर्भगृह तक जर्मन हैंगर पंडाल लगाया है, साथ ही फैन और पानी की व्यवस्था जगह-जगह की गई है। कानपुर में रात के न्यूनतम तापमान में 7.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को रात का पारा 25 डिग्री पर पहुंच गया।