मेरठ संवाद सूत्र। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ में नियुक्त 08 निरीक्षक व 125 उप निरीक्षकों का समयावधि पूर्ण होने पर ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण किया गया है, जिसमें 10 उप निरीक्षकों को यूपी 112 से जनपदों में स्थानान्तरित किया गया है। साथ ही अनुकम्पा के आधार पर 05 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। समयावधि पूर्ण होने पर जनपद मेरठ से 03 निरीक्षक व 28 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, 03 निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षक का बागपत एवं 14 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 06 निरीक्षक व 54 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर से 01 निरीक्षक व 04 उपनिरीक्षक का बागपत, 20 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 11 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 01 निरीक्षक व 35 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। जनपद बागपत से 01 निरीक्षक व 05 उपनिरीक्षक का मेरठ स्थानान्तरण किया गया है। जनपद हापुड़ से 08 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 13 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर कुल 21 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। न्च्-112 में नियुक्त जनपद की निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले 10 उप निरीक्षकों का न्च्-112 से जनपदों में स्थानांतरण किया गया है, जिसमें जनपद मेरठ से 05, बुलंदशहर से 04 व हापुड़ से 01 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। अनुकम्पा के आधार पर जनपद मेरठ से 02 निरीक्षक का हापुड़ व 03 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, जनपद बागपत से 01 निरीक्षक मेरठ व 01 बुलन्दशहर एवं 01 उपनिरीक्षक हापुड़ व 02 का बुलन्दशहर तथा जनपद हापुड़ से 01 निरीक्षक मेरठ व 04 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर, कुल 05 निरीक्षक एवं 10 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानान्तरित किये गये निरीक्षकोंध् उपनिरीक्षकों को आवंटित जनपदों के लिए रवाना करने हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुत्री के प्रेमी को फंसाने के लिए रचा गया था डकैती का षड्यंत्र मेरठ संवाद सूत्र। स्पोर्ट्स कारोबारी के यहां डकैती डालने वाले युवक ने उसी की बेटी से विवाह रचा लिया। जानकारी में आया है कि वह युवती को घर से भगाकर ले गया और मंदिर में शादी कर ली। गौरतलब है कि थाना नौचंदी क्षेत्र में 25 दिसम्बर को स्पोर्ट्स कारोबारी के यहां डकैती पड़ी थी। एक साल पहले इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई थी। प्रेमी युगल ने अब अपने परिवार से खतरा बताया है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे प्रेमी युवक हर्ष ने कहा कि लड़की के परिवार ने डकैती के झूठे केस में उसे फंसाया और जेल भिजवाया दिया। डकैती का आरोप बेबुनियाद है। हर्ष ने बताया कि डकैती उसने नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स कारोबारी के पत्नी ने अपनी बॉयफ्रेंड से बोलकर डलवाई थी। प्रेमी हर्ष मंगलवार को अपने प्रेमिका पत्नी सुप्रज्ञा संग एसएसपी ऑफिस पहुंचा और सुरक्षा की मांग की। प्रेमिका सुप्रज्ञा बोली, अपने मां-बाप से हम दोनों को अपनी जान का खतरा है। एसएसपी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है।