
लखनऊ एजेंसी। योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी। यूपी में अब गाड़ी खरीदना महंगा हो जाएगा। दो पहिया और चार पहिया पर 1 प्रतिशत टैक्स बढ़ेगा। पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ा दिया गया।इसे 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए किया गया है। यह फैसला 1 अप्रैल से लागू होगा। इससे 34 हजार लोगों को फायदा होगा। अयोध्या में 300 बेड का नया अस्पताल बनाया जाएगा। दिव्यांग बच्चों के लिए 4000 फीट में डे केयर सेंटर बनेगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अब टोयोटा कंपनी की लग्जरी कार कैमरी से चलेंगी। हाथरस में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव मंजूर किया गया। यूपी में गाड़ी खरीदना अब महंगा हो जाएगा। दो पहिया और चार पहिया पर 1ः टैक्स बढ़ेगा। 10 लाख से कम कीमत के नॉन एसी वाहन पर अभी तक 7 प्रतिशत टैक्स लगता था। जोकि अब 8 प्रतिशत लगेगा। 10 लाख से कम कीमत वाली एसी कार पर अब 8 से बढ़ाकर 9 प्रतिशत टैक्स लगेगा। वहीं 10 लाख से ज्यादा कीमत वाली गाड़ियों पर अब 10 की बजाय 11 प्रतिशत टैक्स लगेगा। 40 हजार से कम कीमत वाले दो पहिया वाहन पर टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। वह पहले की तरह 7 प्रतिशत ही लगेगा। वहीं 40 हजार रुपए से ज्यादा कीमत वाले वाहनों पर अब 8 प्रतिशत की जगह 9 फीसदी टैक्स लगेगा। इलेक्ट्रिक वाहन टैक्स फ्री होने से 1000 करोड़ रुपए तक नुकसान हो रहा था। टैक्स बढ़ाने से 412 करोड़ रुपये टैक्स मिलेगा। प्रांतीय रक्षक दल (च्त्क्) के जवानों के ड्यूटी भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इसमें 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 1 अप्रैल 2025 से इसे 395 से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन कर दिया जाएगा। इसका लाभ 34092 जवानों को मिलेगा। यानी प्रति महीने ड्यूटी भत्ता 3150 रुपए बढ़ जाएगा। सहकारी समिति, पंचायत नियमावली में संशोधन: सहकारी समिति और पंचायत नियमावली में संशोधन किया गया है। नीचे के पदों की संख्या अब 900 हो जाएगी। यानी अभी कुल 1307 पद हैं। 150 पदों को उच्चकृत किया गया है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की प्रथम परिनियमावली 2025 को मंजूरी मिली। उत्तर प्रदेश हैंडलूम, पावरलूम, सिल्क, टेक्सटाइल और गारमेंट्स पॉलिसी 2017 के तहत छूटी हुई पात्र इकाइयों को अनुदान देने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।