
नई दिल्ली एजेंसी। शेयर बाजार में सोमवार 7 अप्रैल को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई है। सेंसेक्स 3200 अंक (4.20 प्रतिशत) गिरकर करीब 72,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1000 अंक (4.50 प्रतिशत) की गिरावट है। ये 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74 प्रतिशत गिरा था। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और इंफोसिस करीब 10 प्रतिशतटूटे हैं। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एलटी में भी 8 प्रतिशत की गिरावट है। एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा 8 प्रतिशत टूटा है। आईटी, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर में करीब 7 प्रतिशत की गिरावट है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स 5 प्रतिशत नीचे हैं। 2 अप्रैल से अब तक कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम 12.11 प्रतिशत घट चुके हैं। वहीं आज ब्रेंट क्रूड 4 प्रतिशत टूटकर 64 डॉलर के नीचे फिसल चुका है। ये बीते 4 साल का निचला स्तर है। ह स्मॉलकैप इंडेक्स में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1,850 पॉइंट या 4.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,630 के स्तर पर आ गया है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 42,999.82 2,860 पॉइंट या 6.20 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। ह निवेशकों की वेल्थ 20 लाख करोड़ रुपए घटीः शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ करीब 20 लाख करोड़ रुपए घट गई है। शुक्रवार, 4 अप्रैल को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 404 लाख करोड़ रुपए था जो आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे घटकर लगभग 383 लाख करोड़ रुपए रह गया। ह हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10ः टूटा, चीनी इंडेक्स भी 6.50 प्रतिशत नीचे एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 6 प्रतिशत , कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.50 प्रतिशत , चीन का शंघाई इंडेक्स 6.50 प्रतिशत नीचे है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10 प्रतिशत नीचे हैं। छैम् इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 800 पॉइंट (3.60ः) गिरकर 22180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 3 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 3.98ः) गिरकर 40,545 पर बंद हुआ। ै-च् 500 इंडेक्स में 4.84ः की गिरावट रही। नैस्डेक कंपोजिट 5.97ः गिरा। फाइनेंशियल कॉमेंटेटर जिम क्रैमर ने 1987 जैसे श्ब्लैक मंडेश् आने की भविष्यवाणी की है। क्रैमर ने कहा- अमेरिकी बाजार आज 22ः तक गिर सकता है।
4 अप्रैल को 930 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार सेंसेक्स 4 अप्रैल को 930 अंक (1.22ः) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 345 अंक (1.49ः) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ। छैम् सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 6.56ः टूटा। फार्मा, रियल्टी और प्ज् इंडेक्स में करीब 4ः की गिरावट रही। ऑटो, मीडिया इंडेक्स में करीब 3ः की गिरावट रही।