मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। ग्राम खरदौनी में राम नवमी पर भगवान राम के विराजमान पर विशेष पूजा अर्चना हुई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मनोज वर्मा, ठाकुर योगेंद्र चौहान, चेयरमैन संगठन अध्यक्ष विनीता चौहान, चेयरमैन स्वाती चौहान, सुभाष वर्मा, कपिल वर्मा, हंस वर्मा, राज वर्मा, सोनू चौहान, राजीव चौहान, आयुष्मान चौहान आदि शामिल रहें। उधर दूसरी ओर महाकालेश्वर मंदिर सीता राम फेज-3 कंकरखेड़ा स्थित मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मुख्य अतिथि नीरज मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी रहे। परशुराम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सूरज स्वरूप मुनि महाराज का कालोनी निवासी को आशीर्वाद मिला। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र दहिया ने सभी संतों और अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वैध सुरेश पूनिया, संदीप हिन्दू, गणेश अग्रवाल, पंकज चौधरी, सतीश पूनिया आदि मौजूद रहे।
