मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। शास्त्रीनगर स्थित अमेरिकन किड्ज प्ले स्कूल, में नवरात्रि के पावन पर्व का श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजन किया गया । इस पावन अवसर पर बच्चों ने माँ दुर्गा की पूजा-अराधना की और उनके चरणों में प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में माँ दुर्गा की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
स्कूल परिसर में भजन, पूजा और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नवरात्रि की गरिमा को जीवंत किया गया । पूजा उपरांत सभी बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या ने कहा, “बचपन से ही यदि हम बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ें, तो उनमें संस्कार और आध्यात्मिकता का विकास होता है। स्कूल डायरेक्टर डॉ. मोहिनी लांबा ने कहा की इस तरह का आयोजन बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बनता है और उनके अंदर आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना को और भी प्रबल करता है । कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कोऑर्डिनेटर प्रेरणा लांबा , कोऑर्डिनेटर्स इल्मा , आयुषी का उल्लेखनीय योगदान रहा । इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा । अमेरिकन किडज के प्रबंधन की और से सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी गयीं ।
