सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की 77वीं बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को बोर्ड की बैठक में रखा गया, जिसमें छह प्रस्तावों को बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। सर्किट हाउस सभागार में आयुक्त व अध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी, जिसमें छह एजेण्डो को बोर्ड के समक्ष स्वी.ति हेतु प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सहारनपुर शहर में विकसित की जाने वाली न्यू टाउनशिप का नाम ‘माँ शाकम्भरी देवी आवासीय योजना’ नवीन सहारनपुर रखे जाने, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में शमन शुल्क की दर में वृद्वि करने, जोनल डेवलेपमेंट प्लान तैयार करने, बेसमेंट के अन्तर्गत शौचालय अनुमन्य किये जाने तथा मूल बेसमेंट की भाँति एक्सटेन्डेड बेसमेंट में भी समान तरह का प्रयोजन (वाणिज्यिक एवं कार्यालय) अनुमन्य किये जाने हेतु प्रभावी भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संशोधित 2023) के अध्याय-3.9 में संशोधन को अंगी.त किये जाने, भारत सरकार की गाइड लाइन्स में वर्णित रिफार्म को लागू कराये जाने हेतु भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संशोधित) के प्रस्तर 3.5.1 प्रस्तर 3.4.4 एवं प्रस्तर 1.2 में संशोधन को अंगी.त किये जाने व मुख्यमंत्री की शहरी विस्तारीकरण व नये शहर की प्रस्तावित योजना के अन्तर्गत हुडको अथवा किसी भी राष्ट्री.त बैंक से रूपये 100 करोड़ की धनराशि ऋण के रूप में लिये जाने की स्वी.ति बोर्ड द्वारा प्रदान की गयी। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरी, बोर्ड के सदस्यगण एवं विभिन्न विभागो के नामित प्रतिनिधि ने प्रतिभाग किया।
