गांधीनगर/कोलकाता लुधियाना तिरुवनंतपुरम एजेंसी। देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग जारी है। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उपचुनाव का रिजल्ट 23 जून को आएगा। गुजरात और पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, केरल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। दोपहर 1 बजे तक केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा 46.73 प्रतिशत वोटिंग हुई। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 33.42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। हुआ।
