मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। बाढ़ आपदा प्रबन्धन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 26 जून 2025 में जनपद मेरठ की तहसील मवाना में बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में आज उत्तर प्रदेश के 44 जनपदों की बाढ़ मॉक एक्सरसाइज की ओरिएंटेशन एवं कोर्डिनेशन कान्फ्रेंस उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वि०ध्रा०), पुलिस अधीक्षक (देहात), उप जिलाधिकारी, मवाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, भारतीय सेना के अधिकारी, आपदा विशेषज्ञ, मेरठ आदि द्वारा एन०आई०सी० सभागार, कलेक्ट्रेट मेरठ में उपस्थित होकर प्रतिभाग किया गया। उक्त कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा 26 जून 2025 में आयोजित की जाने वाली बाढ़ मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
