मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहें। उपायुक्त उद्योग द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत कर बैठक आरम्भ की गयी। जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह द्वारा ऐक्सिस बैंक में स्वीकृत हेतु 22 एवं वितरण हेतु 03, बैंक ऑफ बड़ौदा के स्वीकृत हेतु 53 वितरण हेतु 8, बैंक ऑफ इण्डिया में स्वीकृत हेतु 12 वितरण हेतु 01, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में स्वीकृत हेतु 2 वैतरण हेतु 01, केनरा बैंक में स्वीकृत हेतु 101 वितरण हेतु 29, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में स्वीकृत हेतु 3 वितरण हेतु 4, एचडीएफसी बैंक में स्वीकृत हेतु 105 वितरण हेतु 2, आईसीआईसी बैंक में स्वीकृत हेतु 03, आईडीबीआई बैंक में स्वीकृत हेतु 11 वितरण हेतु 01, आईओबी बैंक में स्वीकृत हेतु 23, कोटक महेन्द्रा बैंक में स्वीकृत हेतु 18, प्रथमा बैंक में स्वीकृत हेतु 4 वितरण हेतु 01, एस०बी०आई० में स्वीकृत हेतु 91 वितरण हेतु 11, यूको बैंक में स्वीकृत हेतु 16 वितरण हेतु 4, यू.बी.आई में स्वीकृत हेतु 68 व वितरण हेतु 11 तथा पंजाब नेशनल बैंक में स्वीकृत हेतु 184 एवं वितरण हेतु 45 बैंकों में योजनान्तर्गत प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष बैंकवार लंबित आवेदनों पर समयबद्ध 16 जून तक स्वीकृत एवं वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये गये कि यदि बैंकों द्वारा दिनांक 16 जून 2025 तक उनके पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही नहीं की जाती है तो सभी बैंकों के जिला समन्वयक अपने बैंकों के बैंक शाखा प्रबंधकों /ऋण प्रबन्धको एवं पूरी टीम के साथ 17 जून 2025 एवं 18 जून 2025 को विकास भवन में बैंकवार नियत समय पर उपस्थित रहेंगें तथा बैंक में लब्ति आवेदनों को तत्समय स्वीकृत/ वितरित करना सुनिश्चित करेंगे। इसी के साथ बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों के आवेदक भी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी द्वारा बैंक शाखाओं द्वारा उक्त योजनान्तर्गत निरस्त आवेदन पत्रों के परीक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति जिसमें उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा संबंधित बैंक अधिकारी प्रत्येक आवेदन पत्र की समीक्षा करेंगे।
