सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। मंडलायुक्त अटल कुमार राय व पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने हैलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों को जा रहे शिवभक्तों का अभिवादन कर उनकी पवित्र कांवड यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। हेलीकॉप्टर पुलिस लाईन से प्रस्थान कर पुष्प वर्षा करते हुए अंबेडकर चौक, देहरादून चौक, घंटाघर, कुतुबशेर चौक, कल्पना तिराहा, नकुड़ तिराहा, सरसावा बाईपास पर पहुंचा। उन्होंने निर्देश भी दिये कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम रखे जाएं, ताकि जल चढाते वक्त किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परम्परा के अनुसार सांस्.तिक धरोहर को संरक्षित, सुरक्षित एवं सफल बनाना सभी का उत्तरदायित्व है। इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों को जा रहे शिवभक्तों का अभिवादन कर उनकी पवित्र कांवड यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कांवड़ मार्गों एवं शिविरों का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार उपस्थित रहे।
