मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी नेता अभिषेक भाटी व बोबी कैलाशपुरी जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। बोबी ने आरोप लगाया कि जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाए बिल्कुल धराशायी हो गई है जिसके कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है जहाँ उनकी जमकर कटाई की जाती है मनचाहे बिल वसूले जाते है जिले के अंदर सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर की भारी कमी है । लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है आए दिन लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षा संबंधित घटनायें सामने आती रहती है ,सिर्फ गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर ही 100 से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल संचालित किए जा रहे है । इस दौरान बॉबी कैलाशपुरी जिला उपाध्यक्ष ,फैजान अंसारी,अमित पंडित ,भोला जाटव,शादाब खान नितिन गर्ग सादेन अंसारी,नफीस,अयान अंसारी,शादमान उपस्थित रहें ।
