मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तैयारियाँ की गईं। कार्यालय को आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्सवमय हो गया। कार्यालय की सजावट ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह भर दिया। कल, स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भाजपा के झंडा वंदन से होगी, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया तथा महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन की गौरवशाली परंपराओं को सम्मानित करेंगे।महर्षि कश्यप की जयंती पर किया नमन मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सृष्टि के सृजक कहे जाने वाले, महर्षि कश्यप की जयंती दौराला मंडल के मोहम्मदपुर गांव में बूथ अध्यक्ष मिंटू कश्यप के आवास पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में मनाई गई । सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया । इस दौरान आनंद सरूप कश्यप,ओमकार कश्यप,कन्हैया कश्यप,अरविंद कश्यप, प्रमोद कश्यप, यशवीर कश्यप, अमित कश्यप, कुलदीप कश्यप, संजीत कश्यप,संगम अहलावत,राहुल कश्यप उपस्थित रहे। आवारा सांड ने तीन को किया हमला मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सरधना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में एक आवारा सांड ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। देर रात खेत में हुई इस घटना में ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अलीपुर के ग्राम प्रधान तेजवीर, सुमित और गजेंद्र मोनू सतपाल हैं। सांड की टक्कर से ग्राम प्रधान का हाथ टूट गया। उनके सिर में भी चोट आई है। एक व्यक्ति का पैर टूट गया है। तीसरा व्यक्ति भी घायल हुआ है। स्थानीय किसान आवारा सांडों से परेशान हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गौशाला प्रबंधन सांडों को वापस बाहर निकाल देता है। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन से मदद मांगी है। साथ ही आवारा सांडों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
