मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने और मर्ज करने के असंवेदनशील फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी ने अपना “स्कूल बचाओ अभियान” शुरू कर दिया है। मेरठ जनपद में इस अभियान के तहत आप के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय गोटका का दौरा किया और वहां की वस्तु स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान स्कूल बंद करने और इसे ढाई किलोमीटर दूर शिफ्ट करने के फैसले से उत्पन्न गंभीर समस्याओं को उजागर किया। ग्राम वासियों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गोटका में 37 बच्चे पंजीकृत थे, जिनकी उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच है। इसके बावजूद, सरकार ने इस स्कूल को बंद कर इसे 2.5 किलोमीटर दूर गगोल गांव में शिफ्ट कर दिया है। सर्दी, गर्मी व बरसात के मौसम में यह सवाल और भी गंभीर हो जाता है कि 6 से 14 साल के छोटे बच्चे, जो प्राथमिक स्तर पर पढ़ाई करते हैं, इतनी दूर पैदल कैसे स्कूल जाएंगे? यह स्थिति न केवल बच्चों की शिक्षा को बाधित कर रही है, बल्कि उनके भविष्य को भी खतरे में डाल रही है। आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा ये ‘राइट टू एजुकेशन’ एक्ट, 2009 का खुला उल्लंघन यह गरीब, मजलूम और शोषित वर्ग के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीनने का प्रयास है। आम आदमी पार्टी इस शिक्षा-विरोधी नीति के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठा रही है। मेरठ में “स्कूल बचाओ अभियान” के तहत आप कार्यकर्ताओं ने न केवल प्राथमिक विद्यालय गोटका जाकर निरीक्षण किया। बल्कि स्थानीय लोगो के साथ बात की सभी ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया। स्कूल के निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, जिला सचिव वैभव मलिक मौजूद रहे।
