सरधना। कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में ’प्रभार ग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी)’ का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उनमें उत्तरदायित्व की भावना को प्रबल बनाना था। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रताप सिंह एसएचओ थाना सरधना द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात छात्र संसद के नव-निर्वाचित विद्यार्थीयों को बैज पहनाकर एवं शपथ दिलाकर उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराया गया। ’सिद्धांत जैन (हैड बॉय), माही (हैड गर्ल), सत्यार्थ त्यागी (ब्लू हाउस कैप्टन), परिधि (ग्रीन हाउस कप्तान), द्राक्षां (रेड हाउस कप्तान), माही चौहान (येलो हाउस कैप्टन), रिया सोम (ब्लू हाउस उप कप्तान), सलोनी (ग्रीन हाउस उप कप्तान), गुड़िया (रेड हाउस उप कप्तान), अभय प्रताप सोम (येलो हाउस उप कप्तान)’ सहित पदों पर चयनित विद्यार्थियों ने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन सभी मौजूद रहे।
