मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का निवर्तमान राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सुनील भराला के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 11 जुलाई को लोकतंत्र सेनानी और जनसंघ के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय . पं. मलखान सिंह भारद्वाज की पुण्यतिथि है उससे दो दिन पूर्व ही मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ । योगी जी के पहले कार्यकाल में जब में डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर था लोकतंत्र सेनानी पं मलखान सिंह भारद्वाज जी के नाम पर सरकार द्वारा दिया गया मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग का नामकरण कराकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री के आगमन पर पंडित सुनील भराला के परिवारजनों द्वारा पारंपरिक तिलक कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से अपने पुराने संघर्षों को याद किया। उन्होंने आगे कहा,पंडित सुनील भराला ऐसे नेता हैं जो भाजपा के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को साथ लेकर चलते हैं। संगठन में एकजुटता और समर्पण उनके स्वभाव में है। श्री मौर्य ने बोलते हुए कहा भगवान परशुराम दिव्य कुंभ 2025 प्रयागराज की धरती पर ऐतिहासिक कार्य किया जिसमें भगवान परशुराम जी का पूरे विश्व स्तर पर उनका अवतारी रूप प्रचारित किया साथ ही 1, लाख हजार दिव्य मूर्ति एवं चालीसा तथा फरशु सनातनी हिन्दुओं में वितरण करने का कार्य किया ओर भगवान परशुराम जी के छप्पन स्थानों को सनातन हिन्दुओं में प्रचलन में लाने का काम किया जिसमें जन्मभूमि इंदौर में घोषित कराया जिसमें देश के गृहमंत्री पहुँचे थे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पंडित सुनील भराला द्वारा पार्टी के लिए किए गए संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हे भाजपा का सच्चा सिपाही बताया। जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्विनी त्यागी भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ,अजय भराला सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ,मेरठ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ,जिला महामंत्री अंकुर मुखिया भाजपा महानगर अध्यक्ष् विवेक रस्तोगी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अजय भारद्वाज भराला , अनुज राठी, संजय गुप्ता सभासद विक्रांत ढाका,मीरा सिंह उपस्थित रहे।
