मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में जूनियर डिवीजन में एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि एनसीसी को लेकर छात्रों में काफी क्रेज रहा और भर्ती में छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सूबेदार सुधीर कुमार और हवलदार संदीप कुमार ने शारीरिक परीक्षा के अंतर्गत दौड़, शिट अप, पुश अप और लिखित परीक्षा के माध्यम से 50 छात्रों का एनसीसी में चयन किया। सूबेदार मेजर भीम सिंह ने एनसीसी के माध्यम से सेना में जाने के अवसरो के बारे में छात्रों को जानकारी दी। 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अभिषेक पवार ने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैडेट प्रिंस कुमार नितीश कुमार, मो. इरफान और वंश कुमार का सहयोग रहा।
