सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। सिंचाई विभाग के अनेक पदो को अनुपयोगी मानने के जारी हुए शासनादेश के विरोध में सिचाई विभाग सयुंक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने धरना दिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सिचाई विभाग सयुंक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सभी कर्मचारी एकत्र होकर हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के अनेक पदो को खत्म किए जाने के विरोध में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सिंचाई विभाग के अनेक उपयोगी पदो को अनुपयोगी मानते हुए 14 मई को शासना देश जारी हुआ है, जिसका सभी कर्मचारी विरोध करते है। धरने में यह निर्णय लिया गया कि 20 जून को प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ के समक्ष विरोध स्वरूप विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। धरने पर राजेंद्र कुमार, प्रवीन कुमार, सुशील कुमार, रविन्द्र चौधारी, दुष्यंत पुण्डीर, अशोक, विनय मलिक, रजनीश त्यागी, वैभव काम्बोज, आनंद प्रकाश, मोतीलाल यादव, राकेश शर्मा, रुपेश कुमार, अमित शर्मा, मनोज रोहिला, अनूप मौर्या, मुकेश यादव, संदीप चौधरी, विकास धारिया, शमीम अहमद, शिव कुमार शर्मा, विशेष सैनी समेत सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ उप्र, सिचाई संघ, मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट, ड्राइंग स्टॉफ एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी संघ आदि शामिल रहें। डिप्लोमा इंजी. संघ, भंडार पाल कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, जल लेखा संघ आदि विभागों से आये कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
