मेरठ संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार पर भी शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन सुबह से ही मंदिरों मे लग गई । दूध, जल, बेलपत्र हाथों में लेकर हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।? शिवरात्रि के बाद भी शिवमंदिरों में भक्तों की संख्या कम नहीं हो रही हैं। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालू मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। शिवरात्रि के बाद ये पहला सोमवार है। प्राचीन है औघड़नाथ मंदिरः मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन के सोमवार को यहां जलाभिषेक और पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इसलिए ही सोमवार को यहां दूर दराज से भी लोग पूजा – अर्चना करने पहुंचते हैं। भक्तगण शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। मंदिर और आसपास के इलाको में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी मौजूद है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही हैं। श्रद्धालू भी व्यवस्था बनाने में प्रशासन को पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे हैं।
