मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद मेरठ में निःशुल्क कोचिंग सेंटर मेरठ कॉलेज मेरठ में नवीन सत्र 2025-26 में सिविल सेवा एवं एक दिवसीय परीक्षा की निःशुल्क कक्षाओं का शुभारम्भ सर छोटू राम इंजी0 कॉलेज, मेरठ, के सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ0 वी.के. सिंह, जिलाधिकारी, महोदय, मेरठ, नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ, डॉ0 नीरज सिघंल, निदेशक, सर छोटू राम इंजी0 कॉलेज, मेरठ,सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मेरठ एवं अतिथि प्रवक्ताध्विषय विशेषज्ञ रहे। जिलाधिकारी, डॉ. वी.के.सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। उसके पश्चात अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की एवं कक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए जनपद में नियुक्त नवनियुक्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मोटिवेशनल क्लास हेतु समय-समय पर कक्षाओं में उपस्थित रहा करेंगे। जिलाधिकारी महोदय ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, कोर्स कोआर्डिनेटर, एवं अतिथि प्रवक्ताओं को साप्ताहिक टेस्ट कराए जाने एवं सभी अभ्यर्थियों को नियमित फीडबैक देने हेतु निर्देशित किया, जिससे कक्षाओं की गुणवत्ता बनी रहे एवं जनपद के छात्रों को निरूशुल्ककक्षाओं का लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभ्युदय योजना के अतिथि प्रवक्ता, एवं अभ्युदय सैल के समस्त कर्मचारीउपस्थित रहे। सिविल सेवा एवं एक दिवसीय परीक्षा की कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं सर छोटू राम इंजी0 कॉलेज, मेरठ, में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक या भोला सिंह (मो0न0-9452042841), रविकान्त शर्मा(मो0न0-7454878003) एवं वरूण शर्मा (मो0न0-7302683442) से भी सम्पर्क कर निःशुल्क कक्षाओं हेतू अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
