मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा मेरठ डिपो का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। इस दौरान शाखा अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, हरेंद्र गुप्ता को शाखा मंत्री, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर सुनील कुमार, नरेश कुमार, सुधीर गुप्ता, योगेन्द्र राठी चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक अनिल कुमार, एवं सतेंद्र कुमार की देखरेख मंे चुनाव सम्पन्न हुआ। क्षेत्रीय संरक्षक ब्रहमपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुष्पेदर कुमार व क्षेत्रीय मंत्री उमेश गिरी ने सभी की बधाई दी। अपर महामंत्री संजय कुमार राणा ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
