सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस को भाजपा के एक मात्र विकल्प के रूप में देख रही है। आज देश के नागरिक भाजपा के कुशासन से तंग आ चुके है। आज की भाजपा सरकार जिस राह पर चल रही है वह संविधान को कमजोर करने वाला है, क्योंकि भाजपा की नीति 10 प्रतिशत लोगों को राज सौंपने और देश की बाकी 90 प्रतिशत जनसंख्या को गुलामी की ओर ढकेलने वाली है। सांसद इमरान मसूद आज यहां जिला कार्यालय पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नवगठित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकरियों को उनके मनोनयन पत्र सौंप रहे थे। कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, जिला संगठन सृजन संयोजक प्रदीप कंसल, अब्दुल्ला आरिफ, महानगर संगठन सृजन संयोजक श्रीमती सपना सोम, ओम प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र के साथ पार्टी का ध्वज व पदाधिकारियों के नाम वाली नेम प्लेट भी सौंपी। जिला संयोजक प्रदीप कंसल, अब्दुल्ला आरिफ, महानगर संयोजक श्रीमती सपना सोम, ओम प्रकाश शर्मा व प्रदीप कंसल ने कहा कि संगठन के कार्यों में किसी भी तरह की कौताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और समय-समय पर कमेटी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा की समीक्षा होगी।जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा की 63 पदाधिकारियों की लिस्ट में विनय राणा को कोषाध्यक्ष, गणेश दत्त शर्मा को पुनः जिला प्रवक्ता बनाया गया। 12 उपाध्यक्ष के पद पर नितिन शर्मा संगठन प्रभारी, वरुण शर्मा प्रशासन प्रभारी, दुष्यंत राणा फ्रंटल संगठन प्रभारी, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, मोहम्मद फाजिल हसन, सोनू पठान, सचिन काम्बोज, पवन कुमार, आरिफ खान, अक्षय चौधरी सदस्यता अभियान प्रभारी, शाजिया नाज, प्रीतम सिंह सैनी बनाए गए। जिला संगठन में 10 महामंत्रियों के पद पर नसीब खान कार्यालय प्रभारी, रणवीर सिंह, विजय शर्मा, इंदौर सिंह, संजय पवार, अजय त्यागी, सेवाराम, मुकेश राज कश्यप, राजपाल सिंह, श्रीमती रजनी जाटव को जिम्मेदारी सौंपी गई। 39 जिला सचिवों की लिस्ट में राजपाल सिंह, लाल सिंह, पंकज काम्बोज, मोहनलाल, साजिद, विवेक चौधरी, मेघराज, अंकित कुमार, महेंद्र प्रजापति, विनोद रावत, हरविंदर सिंह, असगर आलम, अभय चौधरी, वंदना, प्रवेश कुमार, करम सिंह, मूनजीम गाढ़ा, मोहम्मद अली, मुस्तफिज, मुकेश चौधरी, राव अकील, शाहिद मलिक, अफसर, राकेश शर्मा, वसीम गाढ़ा, मुकेश कंबोज, ओमपाल, शहजाद उस्मानी, शाह आलम, निशी शर्मा, कुलवंत कौर, पल्लवी, शमा परवीन, पूनम, सुनीता देवी, सलमा, उर्मिला, अनीता रानी, शाहबाज आलम के नामों की घोषणा की गई। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी की लिस्ट में कुल 40 पदाधिकारी में दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह महासचिव, 27 सचिव शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, मेहरबान आलम, अशोक सैनी, राहत खलील, सत्यम सैनी, जावेद साबरी, नरेंद्र शर्मा, डॉ.रागिब अंजुम, काजी शौकत हुसैन, डॉ.देवेंद्र कौशिक, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, सुदेश प्रधान, गुलबहार अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
