सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्रधान गुप एवं विश्व हिन्दू महासंघ, हिन्दु युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में कावड़ियों की सेवार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। देहरादून रोड स्थित जेल चुंगी पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एसपी सिटी व्योम जिंदल ने किया। उन्होंने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने पर आयोजको के कार्याे की सराहना की। शिव भक्त संजय व अभिनंदन ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कांवड़ियों को दवाईयां, मरहम पट्टी, गरम पट्टी आदि की पूरी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि शिव भक्त कांवड़ियों की निशुल्क चिकित्सा सेवा करना एक पुण्य का कार्य है। इस दौरान प्रधान गुप एवं विश्व हिन्दू महासंघ, हिन्दु युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी समेत कई श्रद्वालु मौजूद रहे। इसके अलावा त्रिनेत्र अनुसंधान व जांच फाउडेंशन द्वारा राकेश कैमिकल पुलिस चौकी के पास 16वां साप्ताहिक कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। शिविर का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। शिविर आयोजको ने बताया कि शिविर में सभी शिव भक्तों के लिए खाने पीने, रहने व दवाईयों का प्रबंध किया गया है। इस दौरान शिव कावड़ सेवा समिति द्वारा त्रिनेत्र अनुसंधान, जांच फाउडेंशन दिल्ली के अध्यक्ष व राष्ट्रीय अपराध जांच एजेन्सी दिल्ली के चेयरमेन कुलदीप कुमार को समाजहित मे किये गये उल्लेखनीय कार्य हेतु गौरव सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। शिविर में प्रदेश अध्यक्ष विश्वास त्यागी, उपाध्यक्ष संेठपाल, मुकेश सैनी, जिला प्रभारी राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज शहर के कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर निगम द्वारा पेयजल व पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। देहरादून रोड स्थित एक कांवड़ शिविर में नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व नगरायुक्त शिपू गिरि का पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन भी किया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज देहरादून रोड़ के सभी कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई और शौचालयों की व्यवस्था तथा कांवड़ मार्ग पर निगम द्वारा की गयी साज-सज्जा का भी निरीक्षण किया। एक कांवड़ शिविर संचालक ने शिविर के बाहर लाइट खराब होने की समस्या से अवगत कराया, जिस पर नगरायुक्त ने तुरंत पथ प्रकाश प्रभारी/अधिशासी अभियंता वी पी सिंह को निर्देश देकर ठीक कराया।
नगरायुक्त ने कांवड़ संचालकों से कांवड़ यात्रा को पूरी तरह प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक से मुक्त रखने की अपील करते हुए कहा कि पॉलीथिन प्रदूषण का एक बड़ा माध्यम है जो लोगों के जीवन में जहर घोल रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी भीवी पीढ़ियों को सुरक्षित व संतुलित पर्यावरण देने के लिए आवश्यक है कि हम प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक का उपयोग न करें।
