सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने खूंखार शिकारी कुत्तांे द्वारा नोंचने से हुयी महिला की मौत के मामले में चार शिकारियों को गिरतार कर लिया, जबकि दो खूंखार कुत्तों को भी पकड़कर वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया।थाना बिहारीगढ प्रभारी जावेद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 22 जुलाई को वादी अमित कुमार पुत्र स्व. सुरेश ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ की तहरीर पर वादी की माँ श्रीमति तारा को जंगल से घास काटकर वापस घर आते समय 04 शिकारियांे के 02 खूखांर शिकारी कुत्तो द्वारा नांेच-नोंच कर घायल करने से मौत होने के मामले में थाना बिहारीगढ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक विजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, ब्रजपाल सिंह व अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनता के सहयोग से चार शिकारियों बिलास पुत्र विक्रम, लक्की उर्फ लकी पुत्र गंगाराम, नीरज पुत्र लक्ष्मण व टिंन्कू पुत्र किशन निवासीगण मोथरावाला बन्जारा बस्ती (सपेरा बस्ती) थाना नेहरू कालोनी देहरादून (उत्तराखण्ड) को गिरतार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो शिकारी कुत्तों को पकड़कर वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया तथा चारो शिकारियो का चालान काटकर जेल भेज दिया।
