मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। छोटे मझले व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत ने व्यापारी सुरक्षा बीमा की घोषणा की। इसके अंतर्गत लीड्स कंपनी के सहयोग से मात्र 500 रूपये में 5 लाख रूपये की कवरेज का व्यापारी बीमा शुरू किया। जिसमें दुकान में चोरी होनेए आग लगने अथवा छिनैती जैसी घटनाओं से टूटे व्यापारी को फिर से खड़ा होने का संबल मिल जाता है। यह सब उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि गांव गली के छोटे और मझोले दुकानदार का बीमा किसी प्रकार से नहीं हो पता। बीमा कंपनियों द्वारा मांगे जाने वाले कागजों को पूरा न करने के चलते वह निराश और हताश हो जाता है। उसकी दुकान में चोरी होने अथवा आग लगने अथवा अन्य किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर वह बर्बादी के द्वार तक पहुंच जाता था। लीड्स कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सैयद इरशाद हैदर ,जीएम ऑपरेशन अनुराग जैन व चीफ मैनेजर रवींद्रनाथ शर्मा जय, देवेंद्र सिंह व्यापारी सुरक्षा बीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर व्यापारी शिरोमणि सम्मान से सुशील जैन ,राजीव जैन, अतुल्य गुप्ता, मेहुल जैन, भूपेंद्र विवेक साहनी इसरार, जागेश्वर त्यागी, अश्विनी बिश्नोई, आशीष सिंगल, सुधीर मित्तल ,वीरेंद्र गुप्ता, आकाश काकरान, शोभित भारद्वाज, उत्सव अग्रवाल, संजय सागर,सुनील गुप्ता पहलाद, रामा फ्लोर मिल सतीश गौरव गोयल, मोहित गुप्ता , ललित वर्मा, संजीव बंसल, सुनील राणा, दीपक, सुनील राणा ,इमरान, दिलशाद रियाज को सम्मानित किया गया।
बैठक सफल करने में जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, निशंक अग्रवाल, शोभित भारद्वाज ,मुकेश गर्ग, गौरव बंसल का सहयोग रहा।
