औरंगाबाद, गया एजेंसी। सर सरल शब्दों में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद से गयाजी पहुंच गया है। काफिला फिलहाल गयाजी के डबूर में रुका है। शाम साढ़े 6 बजे खलिश पार्क चौक में जनसभा होगी। गयाजी में राहुल की यात्रा को लेकर युवाओं में क्रेज दिखा। बड़ी संख्या में युवक नजर आए। लोग राहुल-तेजस्वी को देखने के लिए बसों की छत और पेड़ पर चढ़ गए। इस दौरान दोनों पार्टी के समर्थकों और पुलिस में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। युवाओं का कहना है, श्हमलोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने आए हैं। उनसे उम्मीद है। बिहार में वैसे तो बस पेपर लीक हो रहा है। औरंगाबाद के सूर्य मंदिर में की पूजा: इससे पहले सोमवार सुबह राहुल गांधी औरंगाबाद के देव पहुंचे। जहां सूर्य मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा की। दंडवत द्वार से राहुल गांधी मंदिर के अंदर गए। गर्भ गृह में पहुंचे, हाथों में फूल लेकर संकल्प किया फिर पूजा की। भगवान के आगे माथा टेका। करीब 5 मिनट बाद गर्भ गृह से बाहर निकले तो ललाट पर तिलक, गले में माला और कंधे पर गुलाबी चुनरी थी। उसके बाद उन्होंने जल चढ़ाकर मंदिर की परिक्रमा भी की। गर्भ गृह के बाहर लगे बड़े से घंटे को बजाया और पुजारी से मंदिर का इतिहास भी जाना। इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी साथ रहे, उन्होंने भी पूजा की। मंदिर में पूजा-परिक्रमा करने के बाद राहुल दंडवत द्वार से बाहर निकले और उनका काफिला रफीगंज के लिए रवाना हो गया।
