मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सिवालखास विधानसभा के सिंधावली गांव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता लेने के बाद कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अपने मिशन से भटक गई है और वहां युवाओं का दम घुट रहा है, वहीं राष्ट्रीय लोकदल को काफी सोच समझ कर सदस्यता ली है इसलिए कि किसानों, मजदूरों, युवाओं की अगर देश में कोई पार्टी ख्याल रखती है तो वह राष्ट्रीय लोकदल है और हमेशा से सर्व समाज का ख्याल रखा जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष(अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ) ओ.पी.सागर ने कहा कि सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया जाता है और आए हुए सभी लोगों का पार्टी स्वागत करती है और विश्वास दिलाते हैं कि आपके मान-सम्मान में कोई कमी नही होगी। राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय लोकदल का है और प्रत्येक समाज राष्ट्रीय लोकदल की ओर देख रहा है। आने वाले समय में ओर भी लोग पार्टी की सदस्यता लेने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दिन प्रति दिन राष्ट्रीय लोकदल मजबूत हो रही है। सिवालखास विधायक गुलाम मौहम्मद कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लिए चौधरी जयंत सिंह हमेशा सोचते हैं और उनके लिए कार्य कर रहे हैं । राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज कि पार्टी है । पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा से प्रत्येक समाज की बाद सड़क से लेकर सदन तक की है किंतु दलित समाज को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा खास महत्व और जिम्मेदारियां पार्टी और सरकार में दी गई हैं । उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को आयोग का सदस्य बनाकर चौधरी जयंत सिंह ने दलित समाज को भरपूर महत्व देने का कार्य किया इसीलिए हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम राष्ट्रीय लोकदल के साथ जुड़कर चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें।
प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीति-रीति मजबूत है और पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। जिला अध्यक्ष मेरठ मतलूब गौड़ ने कहा कि आना वाला समय राष्ट्रीय लोकदल का है और दलित समाज पार्टी की रीढ़ है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष(सैनिक) कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर,प्रतीक जैन राष्ट्रीय सचिव(अल्पसंख्यक),आतिर रिजवी, आबिद इस्हाक, दीपक गून, प्रताप लोईया, अजीत प्रताप, जयराज एडवोकेट, संजय पनवाड़ी, सुभाष जाटव,ओमेद्र गौतम, प्रेमचंद भारती,नईम सागर,फिरोज खान, अभय सिंह,मोहम्मद उस्मान, अफजल प्रधान,सतीश फौजी उपस्थित रहे।
