मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेरठ कैंट विधानसभा के पटेल नगर मंडल स्थित शर्मानगर के श्रीहनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पंडित राधे श्याम शर्मा को माल्यार्पण ,तिलक कर व गुरु दक्षिणा भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई, आशीष अग्रवाल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
