मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कांग्रेस नेता मनिन्दर सूद वाल्मीकि के भाई विजय टॉक की शोकसभा अपार चैंबर ऑफ कॉमर्स जीमखाना मैदान मेरठ में शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मंत्री पूर्व प्रभु दयाल वाल्मीकि एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पार्टी उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने विजय टॉक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु दयाल बाल्मीकि ने कहा कि विजय टॉक एक कर्मठ कर्तव्य निष्ठ बहुत मिलनसार मोनू सूद के चचेरे भाई थे और कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे। उनके निधन से यहां पर सभी बेहद दुखी है।शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने कहा कि विजय टॉक के निधन से बेहद दुख प्रतीत हो रहा है । इस दौरान नेता रमेश चंद गेहरा, सुभाष चावरिया ,,सरदार परविंदर सिंह ईशू, आकाश काशी, अजय, महेंद्र ,सुनील चंडालिया, सुरेंद्र ढींगरा, शिवकुमार नाथ, बिजेंद्र लौहरे, भाजपा नेता गौतम वाल्मीकि, गौरव किठौर ,टी.सी.मनोठिया, महिपाल वाल्मीकि, महिपाल वाल्मीकि ,शगुन चंद, ठेकेदार सुभाष एडवोकेट गोस्वामी उपस्थित रहे।
