मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी /नोडल अधिकारी नुपुर गोयल द्वारा अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी, मेरठ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ, कोषाधिकारी मेरठ, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय, मेरठ, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज, मेरठ, सहायक श्रमायुक्त मेरठ, उपस्थित हुए। जिसमें बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अधिक से अधिक संख्या में पात्र निर्माण श्रमिकों के बच्चो के आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में श्रमिकों को जागरूक किये जाने के निर्देश दिये गये है। अवगत कराना है कि श्रम विभाग उवप्रव के तत्वावधान में उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड काल मे निराश्रित हुए बच्चों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु मण्डल स्तर पर अटल आवासीस विद्यालय गत शिक्षा सत्र 2023-24 से संचालित है।मेरठ मण्डल का अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौन्दू तहसील सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर में स्थापित है। अटल आवासीय विद्यालय में शैषिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का 2 फरवरी 2025 को किया जाना है। कक्षा 6 मे कुल 140 छात्र – छात्राओं और कक्षा 9 मे कुल 140 छात्र -छात्राओं का चयन किया जाना है। आवेदन पत्र उप श्रमायुक्त कार्यालय बेगम ब्रिज मेरठ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मेरठ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ, जिला विद्यालय निरीक्षक, मेरठ के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते है तथा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र उप श्रमायुक्त कार्यालय बेगम ब्रिज मेरठ में 15 जनवरी 2025 तक जमा होंगे। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15. जनवरी नियत है। प्रवेश परीक्षा 2 फरवरी .2025 को होनी है जिसका परिणाम 15. फरवरी 2025 को घोषित किया जायेगा।
