मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। दक्षिण विधानसभा के सराय काजी ने भीम आर्मी की एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भीमआर्मी जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सूद वाल्मीकि ने बहुजन माहपुर्षो की विचारधारा से अवगत कराया और कहा अपनी ताकत को पहचानो की गरीब मजदूर, शोषित, पीड़ित, की ताकत है वोट है अपनी ताकत को पहचानो भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्य से प्रभावित होकर काफी युवाओं ने भीम आर्मी ज्वाइन की । सुमित कुमार को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया,कुलदीप कुमार को वार्ड 18 का अध्यक्ष किया कार्यक्रम का संचालन आजाद समाज पार्टी महानगर प्रभारी चतर जाटव ने किया। सभी नवनियुक्त साथियो को भीम आर्मी महानगर अध्यक्ष गौतम भैय्या ने पटका पहनाकर स्वागत किया पूजा रानी ने सभी नवनियुक्त साथियो को बधाई दी । इस दौरान रजपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार ,हनी भाई ,रविन्द्र, अजय, तुषार,सौरव गौतम, हर्ष उपस्थित रहे। आरजी में एनसीसी कैडेट्स ने ली निःशुल्क रक्तदान करने की शपथ
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। 22 यू०पी गर्ल्स बटालियन से संबद्ध आरजीपीजी की 1 – 3/22 यू पी गर्ल्स बटालियन के 50 एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज की आईक्यूएसी के तत्वावधान में तथा प्राचार्या प्रो० निवेदिता कुमारी के मार्गदर्शन में निःशुल्क रक्तदान करने की शपथ ली। यह कार्यक्रम विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो० निवेदिता कुमारी ने कैडेट्स को आवश्यकतानुसार बिना किसी धन या सुविधा के और किसी विशेष धर्म, जाति, वर्ग या संप्रदाय को ध्यान में रखते हुए रक्तदान करने की शपथ दिलायी। मुस्कान ने कंकरखेड़ा, तन्वी ने गोलाबढ, अंजलि ने दुर्गापुरम, वंशिका ने राजवंश विहार, शगुन ने कमलपुर, अलीशा जैदी ने रेलवे रोड, हंसिका ने कंकरखेड़ा, सोनिया ने सलाहपुर के लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में लायबा, कुणाल, फायजा अली, अवनी शर्मा, कनक मलिक, प्राची, अंशिका पुंडीर, अर्पिता वर्मा, शिवानी, वेदिका सिवाच, अनम, श्रुति धामा, पुष्पा, शुमायला, आरजू आदि का विशेष सहयोग रहा।
