मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। युवा ब्राह्मण समाज संगठन की पीएल शर्मा रोड स्थित गौरव दिवाकर शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व संचालन मंत्री पुनीत शर्मा ने किया। बैठक में 23 मार्च 205 होने वाले युवक -युवती परिचय सम्मेलन के लिए तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही एक समिति बनाई गई जो मुख्य अतिथियों पर विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करने जाएगी। जिसके संयोजक जितेंद्र गौतम, अजय शर्मा, कुलदीप शर्मा होंगे। एक समिति प्रचार प्रसार कार्य देखेगी जिसके संयोजक सौरभ शर्मा, राजीव कौशिक, राजीव नरहरि, राजू शर्मा होंगे। एक समिति पत्रिका का कार्य देखेगी जिसके संयोजक कुलदीप शर्मा, डा. मनीष, डा. मनोज शर्मा, डा. गौरव पाठक, अजय शर्मा होंगे। बैठक में कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक महानुभावों ने आने की सहमति प्रदान करी है। जिसमें कैबिनेट मंत्री राज्य मंत्री, धर्माचार्य, एमपी, एमएलए आदि कार्यक्रम में अपनी गौरवमय उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान करेंगे। अभी तक 312 पंजीकरण हो चुके हैं। गिरीश चंद पराशर मोनिट्रीनिंग की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जितेंद्र गौतम , कुलदीप कुमार शर्मा, अनिल शर्मा , सौरभ दिवाकर शर्मा , मनीष कुमार शर्मा, सुनील शर्मा , शैलेंद्र कुमार भारद्वाज, यतेंद्र कुमार शर्मा, राजीव , अजय शर्मा, सौरभ शर्मा , डॉक्टर मनोज शर्मा, राजूशर्मा , विपिन शर्मा, राजेश चंद्र शर्मा, अनुपम शर्मा, गिरीश मोहन भारद्वाज , रमाकांत पचौरी , राजीव कुमार शर्मा , विकास शर्मा, पुनीत शर्मा रहे।
