सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। केन्द्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनको टैबलेट वितरित किए गए।
जनमंच सभागार में महापौर डॉ.अजय सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, जिलाध्यक्ष बीजेपी महेन्द्र सैनी एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार का वितरण एवं कल्याण सेक्टर की जनकल्याणकारी लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थियों को स्वी.ति पत्र वितरित किये गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का जनमंच सभागार में सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वित्तीय वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाई स्कूल व इण्टर मीडिएट की परीक्षा में टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व मैडल के साथ टेबलेट का वितरण करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर बाल सेवा योजना (कोविड) के 02 लाभार्थियों को लेपटॉप का वितरण किया गया। बाल सेवा योजना (सामान्य) के 50 लाभार्थी, स्पॉन्सरशिप योजना के 50 लाभार्थी, निराश्रित महिला पेंशन योजना के 100 लाभार्थी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 50 लाभार्थी, दिव्यांग भरण-पोषण पेंशन के 50 लाभार्थी, वृद्धावस्था पेंशन योजना के 250 लाभार्थी, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 85 लाभार्थी, पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के 70 लाभार्थियों को स्वी.ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने सरकार की योजनाओं और सहारनपुर नगर में किये गये विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। विधायक राजीव गुम्बर द्वारा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जन सामान्य को सरकार की योजनओं से रूबरू कराया गया। विधायक देवेन्द्र निम ने किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभार्थिपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य प्राप्ति की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश के हर व्यक्ति तक उक्त योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए उप्र सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होने के विषय में बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
