मवाना संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पर शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण तथा प्रसव के उपरांत मां और नवजात शिशु की उचित देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन, सुरक्षित प्रसव, स्तनपान एवं नवजात शिशु की देखभाल के महत्व को बताया गया। इसके अलावा पखवाड़ा के दौरान 6 सारथी वाहनों के माध्यम से क्षेत्र में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रखर, सुपरवाइजर ओमप्रकाश, कैलाश राज, बीपीएम देवेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
