मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला तथा डा.हिमानी अग्रवाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रोहटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई का कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की तथा तत्काल साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होने भर्ती मरीजो से वार्ता की। मरीजो द्वारा चश्मे बनवाये जाने के लिए अधिक शुल्क लेने के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर उन्होने संबंधित को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बुजुर्ग मरीज द्वारा बताया गया कि उसके बेटे द्वारा उसे पीटा गया, जिसको संज्ञान में लेते हुआ थानाध्यक्ष रोहटा को तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। डिलीवरी रूम में दो गर्भवती महिलायें मिली, जिन्होने नवजात बच्चों को जन्म दिया, सदस्या द्वारा दोनों महिलाओं से बात की गयी तथा उनके कुशल मंगल की जानकारी ली गयी। भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं से सम्बन्धित बैनर नहीं पाये गये, जिसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित चिकित्सक को निर्देश दिये गये कि योजनाओं से सम्बन्धित बनैर लगाये जायें, जिससें आमजन योजनाओं का लाभ उठा सके। निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, मीनाक्षी भराला ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर नीरज कुमार बघेल थानाध्यक्ष रोहटा, खुशबू शर्मा जिला मिशन समन्वयक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहटा के समस्त चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहें।
