मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए मण्डलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा एसएसपी मेरठ बाबा औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बात करते हुए परिसर का निरीक्षण किया। वहां पर कांवडियों के बैठने , रहने की व्यवस्था और सुरक्षा आदि के बारें में आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने सड़क किनारे टूटे फुटपाथ को ठीक करने के निर्देश छावनी परिषद के अधिकारियों को दिये। मंदिर के 500 मीटर की परिधि में सड़कों में गडढों की तत्काल पैचिंग करने और मंदिर के आस-पास साफ सफाई के निर्देश दिये। खराब लाईटों को ठीक करने, लाईट के पोलों को ढकने के निर्देश बिजली अधिकारियों को दिये। मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग स्थल, कावंडियों के विशेष गेट, श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने के लिए , बैरिकेडिंग करने के सम्बध में निर्देश दिये। इस मौके पर एसपी सिटी डॉ. आयुष विक्रम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश कुमार, एसपी यातायात, एसपी क्राइम तथा छावनी परीषद के अधिकारी उपस्थित रहे।
