मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। बाईपास स्थित होटल दोआब विलास में ग्रामीण क्षेत्र अधिकारी कल्याण परिषद उ.प्र. परिषद का 29 वाँ स्थापना दिवस पर एस.के.वर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस. ) की पुण्य स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का ज्ञानेन्द्र चौधरी ,सचिन चौधरी, राहुल देव , राहुल देव प्रमुख चौधरी (ग्रामीण क्षेत्रीय अधिकारी ) के सौजन्य से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेन्द्र चौधरी, ने आईएएस एस.के.वर्मा (सेवानिवृत्त ) के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एस.के.वर्मा जीवन के बारे जानकारी देते हुए सचिन चौधरी ने कहा कि आईएएस एस.के.वर्मा मुरादाबाद के कमिश्नर रहे है। सेवानिवृति के बाद रालोद में शामिल हो गये थे। मई में उनका निधन हो गया था। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री (गन्ना विभाग) लक्ष्मी नारायण चौधरी ,कैबिनेट मंत्री (दिल्ली पीडब्ल्यूडी) प्रवेश साहिब सिंह वर्मा राज्यमंत्री (कृषि) बलदेव सिंह औलख,राज्यमंत्री (वन विभाग) के.पी.मलिक, (सांसद एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष) राजकुमार चाहर ,(उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री) बी.एल.वर्मा,सांसद मुजफ्फरनगर हरेन्द्र मलिक,विधायक पंकज मलिक ,सुरेंद्र सिंह (आईएसएस) सचिव लेफ्टिनेंट गवर्नर ,अंजू राठी राणा (लोसिक्ट्री भारत सरकार),सहेंद्र रमाला व आईईएस. विभागों के अधिकारियों ने आईएएस एस.के.वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
