मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। हरिद्वार से शिव भक्त कावड़िया जल लेकर आ रहे हैं दौराला मंडल में पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने कावड़ियों पर बुलडोजर पर चढ़कर पुष्प वर्षा की सभी शिव भक्ति कावड़ियों का स्वागत किया बुलडोजर पर खड़े होकर 51 किलो पुष्प वर्षा की हाइवे से गुजर रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद शिवभक्तों को ठंडा वितरित किया गया। इस दौरान भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र सिंह, रवि पूनिया,प्रमोद चौहान,अश्वनी चौधरी, सिद्धांत जैन, सुनीता रस्तोगी, प्रताप चौधरी,संदीप विहान,अजय विहान,राहुल ठेकेदार,अमित मलिक,मनोज अहलावत,अमित प्ता,नवनीत खरे, प्रणव चौरसिया,विपिन सरसावा,अवनीश अहलावत, प्रवीण आदि रहे। धनकड़,शौकेंद्र डागर, मौजूद रहे। शिवभक्तों को उपलब्ध कराया स्वच्छ भोजन मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सोफीपुर गेट पर हनुमान मंदिर के पास शिव कांवड सेंवा समिति द्वारा पिछले 6 सालों से कांवड शिविर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है। कावंड शिविर के बारें में जानकारी देते हुए बबली देवी ने बताया कि पिछले 5 सालों से ये शिविर लगाया जा है। जिसमें भोजन, नाश्ता के साथ विशेष रूप से शिवभक्तों के लिए आराम की व्यवस्था का इंतजाम है। इसके साथ ही साफ और शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है। कावंड शिविर को सफल बनाने में किशन स्वरूप सिंह, सोनम एडवोकेट, ईश्वर , गुरूदीप , राजबाला त्यागी, कैलादेवी सहित गणमान्य लोगों को सहयोग रहा।
