मवाना हीरा टाइम्स संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा कृषि विभाग मेरठ के सहयोग से हस्तिनापुर के कृषि विज्ञान केंद्र में गंगा किनारे ग्रामों एवं अन्य स्थानों पर प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के साथ जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि डॉक्टर वी. के सिंह जिलाधिकारी,अध्यक्ष जिला गंगा समिति मेरठ एवं नूपुर गोयल,मुख्य विकास अधिकारी,नोडल जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी में लगे प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण किया गया तथा विस्तृत जानकारी ली। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम मवाना दीपक माथुर, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे तुषार गुप्ता, उपनिदेशक कृषि निलेश चौरसिया द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे द्वारा बताया गया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य गंगा किनारे खेती कर रहे किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा सरकार द्वारा किसानों के लाभ के हित में किया जा रहे हैं प्रयासों से अवगत कराना है , प्राकृतिक खेती करने से गंगा में निवास कर रहे हैं जलीय जीवों के जीवन को भी सुरक्षित किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागी कृषकों को विस्तृत रूप से कृषि के क्षेत्र में विशेष रूप से प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया तथा उन्होंने विभिन्न जैविक उत्पादों के विषय में भी किसानों को जानकारी दी इसी के साथ जिलाधिकारी द्वारा जिला गंगा समिति के प्रयासों की भी सराहना की गई। मुख्य विकास अधिकारी मेरठ द्वारा सभी किसानों से अपील की गई की वे कृषि विभाग से संपर्क कर अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती को अपनाने के विषय में और अपने उत्पादों को बाजार में बेचने हेतु जानकारी प्राप्त करें।कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर राकेश तिवारी, डॉक्टर शुभम, उपनिदेशक कृषि नितेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, वन विभाग से एसडीओ अंशु चावला आदि ने सभी को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया।
सील बायोटेक कंपनी से उपस्थित प्रबंधक द्वारा हो अवगत कराया गया कि जो भी किसान प्राकृतिक खेती करेगा उसकी उत्पादों की बिक्री उनके माध्यम से कराई जाएगी तथा उनके माध्यम से उत्पादों को उनसे खरीद भी जाएगा और मार्केट रेट से अधिक रेट उनको उपलब्ध कराए जाएंगे। अंत में तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे द्वारा सभी किसानों का एवं उपस्थित अतिथि गणों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
