प्रयागराज एजेंसी। सीएम योगी ने प्रयागराज में प्रयागराज और विंध्याचल मंडल के विधायकों और डस्ब् के साथ मंगलवार को बैठक की। सर्किट हाउस में हुई विकास कामों की समीक्षा बैठक में विपक्ष का कोई भी जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। प्रयागराज शहर पश्चिम से भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा- सपा और कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं शामिल हुए। मेजा विधानसभा सीट से सपा विधायक संदीप पटेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें इस बैठक में नहीं बुलाया गया था। उन्होंने कहा- यह विकास कामों की बैठक नहीं, बल्कि भाजपा के विकास कामों की बैठक है। भाजपा सरकार हमेशा विपक्ष को नजरअंदाज करती रही है। योगी की मीटिंग में सपा की बागी विधायक पूजा पाल मौजूद रहीं। पूजा पाल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार भी किया था। बैठक से पहले सभी सांसद और विधायकों के मोबाइल सर्किट हाउस में बाहर ही जमा करा लिए गए।
